Posts

हाशिये की दुनियॉ

http//:hasiyekiduniya@blogspot.com   हाशिए की दुनिया के बारे में सोचना बहुत ही जरूरी हो जाता है जब हम एक ऐसे समाज की परिकल्पना कर रहे हो जिसमें एक प्रगतिशील समाज जन्म ले रहा हो। यह सोचना बड़ा ही कष्टप्रद लगता है कि जब दुनिया के अधिकतम लोग एक उन्नतशील समाज में रह रहे हो उस दौर में दुनिया की अधिकतम जनसंख्या एक हाशिए का जीवन जी रही हो। समाज की संरचना में यह सब कैसे हुआ, क्यों हुआ, यह जानना बहुत ही आवश्यक हो जाता है उन लोगों के लिए जो मनुष्य को मनुष्य की गरिमा से जीते हुए देखना चाहते हैं, जो चाहते हैं कि मनुष्य समानता का जीवन जिए, उसे समानता के अवसर मिले तथा वह एक मनुष्य कहलाने वाला जीवन जीये ।